राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित जगदीश मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर उदयपुर के सबसे भव्य और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।
जगदीश मंदिर का निर्माण 1651 में महाराणा जगत सिंह प्रथम के शासनकाल में हुआ था। महाराणा जगत सिंह प्रथम मेवाड़ के 57वें शासक थे, जिन्होंने 1628 से 1653 तक शासन किया था।
मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति स्थापित है, जिन्हें भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण के रूप में जाना जाता है। यह मूर्ति चार हाथों, फूलों और आभूषणों से सुशोभित है।
यह तीन मंजिला मंदिर एक ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है, जिसमें खूबसूरत नक्काशीदार खंभे, बड़े हवादार हॉल और मजबूत दीवारें हैं, जो जीवंत रंगों और बारीकी से सजाए गए छतों से सुशोभित हैं।
प्रवेश द्वार पर दो विशाल पत्थर के हाथी की मूर्तियां हैं। प्रवेश द्वार पर एक शिलालेख लगा हुआ है, जिस पर महाराणा जगत सिंह के मंदिर के लिए अपने योगदान को दर्ज किया है।
मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए, 32 संगमरमर की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जिनके अंत में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की पीतल की मूर्ति स्थित है।
जगदीश मंदिर हिंदू मूर्तिकला का सबसे सुंदर उदाहरण है, जिसमें हाथ से तराशे गए पत्थर की तीन मंजिलें हैं और इसका शिखर लगभग 79 फीट ऊंचा है। यह उदयपुर का सबसे बड़ा मंदिर है।
जगदीश मंदिर उदयपुर के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करे?