राजस्थान के दक्षिणी छोर पर स्थित बांसवाड़ा जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है। “सौ द्वीपों का शहर” कहे जाने वाले इस क्षेत्र में न सिर्फ प्रकृति का सौंदर्य है, बल्कि धार्मिक आस्था का भी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। यहां पर अनेक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित हैं जो न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भी आकर्षित करते हैं। यह माही नदी और घने जंगलों से सजा यह क्षेत्र अपनी झीलों, बाँधों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
बांसवाड़ा के प्रसिद्ध मंदिर कौन कौन से है? (Famous Temple in Banswara)
यहाँ पर बांसवाड़ा के प्रसिद्ध और लोकप्रिय मंदिरो की लिस्ट (Banswara temple list) दी गई है:
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (Shree Tripura Sundari Temple)

मंदिर का नाम:- | त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (Shree Tripura Sundari Temple) |
स्थान:- | तलवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान |
समर्पित देवता:- | माँ त्रिपुरा सुंदरी (शक्ति पीठ, शक्ति स्वरूप) |
निर्माण वर्ष:- | प्राचीन (सटीक समय अज्ञात) |
प्रसिद्ध त्यौहार:- | नवरात्रि |
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित श्री त्रिपुरा सुंदरी मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यह मंदिर बांसवाड़ा से लगभग 18-20 किलोमीटर दूर तलवाड़ा गाँव के पास स्थित है। यहाँ माँ त्रिपुरा सुंदरी की 18 भुजाओं वाली मूर्ति भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मान्यता है कि यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक है और यहाँ देवी की शक्ति असीम रूप से विद्यमान है। बांसवाड़ा, जिसे “सौ द्वीपों का शहर” कहा जाता है, राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में अरावली पहाड़ियों के बीच बसा एक खूबसूरत शहर है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थल इसे विशेष बनाते हैं।
यह लेख पढ़े: त्रिपुरा सुंदरी मंदिर बांसवाड़ा
मदारेश्वर महादेव मंदिर (Madareshwar Shiva Temple)

मंदिर का नाम:- | मदारेश्वर महादेव मंदिर (Madareshwar Shiva Temple) |
स्थान:- | बांसवाड़ा, राजस्थान |
समर्पित देवता:- | भगवान शिव/महादेव |
निर्माण वर्ष:- | प्राचीन (लोक मान्यताओं पर आधारित) |
मुख्य आकर्षण:- | प्राकृतिक गुफा में स्थित शिवलिंग |
प्रसिद्ध त्यौहार:- | महाशिवरात्रि, श्रावण मास |
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मदारेश्वर महादेव मंदिर एक ऐसा धार्मिक स्थल है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और विशेष रूप से शिवरात्रि तथा श्रावण मास के दौरान हजारों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर अपनी अनोखी गुफा संरचना और प्राकृतिक शिवलिंग के लिए जाना जाता है।
यह लेख पढ़े: मदारेश्वर महादेव मंदिर बांसवाड़ा
समाई माता मंदिर (Samai Mata Temple)

मंदिर का नाम:- | समाई माता मंदिर |
स्थान:- | बांसवाड़ा, राजस्थान |
समर्पित देवता:- | समाई माता |
निर्माण वर्ष:- | प्राचीन (लोक मान्यताओं के अनुसार) |
मुख्य आकर्षण:- | पहाड़ी पर स्थित मंदिर |
प्रसिद्ध त्यौहार:- | नवरात्रि |
राजस्थान के आदिवासी बहुल जिले बांसवाड़ा की धरती धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं से समृद्ध है। इन्हीं में से एक है समाई माता मंदिर यह एक पहाड़ी पर स्थित है, जो बांसवाड़ा शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर समाई माता को समर्पित है, जिन्हें स्थानीय लोगों, विशेष रूप से भील समुदाय द्वारा संरक्षक और कृपालु देवी माना जाता है। मंदिर न केवल स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक शांत और सुंदर डेस्टिनेशन है।
यह लेख पढ़े: समाई माता मंदिर बांसवाड़ा
राजस्थान के अन्य जिलों/प्रमुख शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में पढ़े:
- उदयपुर के प्रसिद्ध मंदिर
- राजसमंद के प्रसिद्ध मंदिर
- डूंगरपुर के प्रसिद्ध मंदिर
- पाली के प्रसिद्ध मंदिर
- चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध मंदिर
- सिरोही के प्रसिद्ध मंदिर
- जालौर के प्रसिद्ध मंदिर
- बाड़मेर के प्रसिद्ध मंदिर
- जैसलमेर के प्रसिद्ध मंदिर
- प्रतापगढ़ राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर
- जोधपुर के प्रसिद्ध मंदिर
- बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर
- श्री गंगानगर के प्रसिद्ध मंदिर
- हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर
- चुरू के प्रसिद्ध मंदिर
- नागौर के प्रसिद्ध मंदिर
- सीकर के प्रसिद्ध मंदिर
- झुंझुनू के प्रसिद्ध मंदिर