त्रिपोलिया मंदिर अलवर: इतिहास, वास्तुकला, संरचना और मंदिर तक कैसे पहुंचे की जानकारी

त्रिपोलिया मंदिर राजस्थान के अलवर में त्रिपोलिया बाजार में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जिसे त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, और यह मंदिर न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

त्रिपोलिया मंदिर अलवर (Tripolia Temple Alwar)

मंदिर का नाम:-त्रिपोलिया मंदिर (Tripolia Temple)
मंदिर के अन्य नाम:-त्रिपोलिया महादेव मंदिर, त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर
स्थान:-त्रिपोलिया बाजार, अलवर, राजस्थान
समर्पित देवता:-भगवान शिव
निर्माण वर्ष:-लगभग 300 वर्ष पूर्व (18वीं शताब्दी के आसपास में अलवर के पूर्व शासक या रियासत काल के राजाओं द्वारा)

त्रिपोलिया मंदिर अलवर का इतिहास

त्रिपोलिया क्षेत्र हजारों वर्ष पुराना है, जो अलवर के पूर्व शासकों द्वारा विकसित किया गया था। त्रिपोलेश्वर मंदिर का निर्माण अलवर के रियासत काल में लगभग 300 साल पहले राजा महाराजाओं के समय में किया गया था, जो 18वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था।

त्रिपोलिया मंदिर अलवर की वास्तुकला और संरचना

मंदिर की वास्तुकला पारंपरिक राजस्थानी शैली की है, जो सरल लेकिन प्रभावशाली है। त्रिपोलिया स्मारक की सपाट गुंबद और चार द्वार वाली डिजाइन मंदिर को घेरती है। शुरुआती समय में यह मंदिर सड़क से ज्यादा ऊंचाई पर नहीं था, लेकिन आज इसकी ऊंचाई करीब 5 से 6 फुट है।

मंदिर के गर्भगृह में नर्मदेश्वर शिवलिंग विराजमान है। जिसे दैनिक रूप से विभिन्न थीम्स में सजाया जाता है। नर्मदेश्वर शिवलिंग को स्वयं महादेव का स्वरूप माना जाता है और इसे नर्मदा नदी से लाया जाता है, जिससे इसकी आध्यात्मिक महत्ता कई गुना बढ़ जाती है। यह शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है, यह एक चमत्कार है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

मंदिर में शिव पंचायत के अलावा दुर्गा, रामदरबार, नरसिंह भगवान हनुमान की प्रतिमा है। इसके अलावा, मंदिर की छत पर पश्चिममुखी बलदाऊजी महाराज का मंदिर स्थित है। गोमुख से गंगा रूपी जल बहता रहता है, जिसे श्रद्धालु चरणामृत के रूप में उद्यमी प्रतिष्ठान में पूजा अर्चना में काम लेते हैं।

इस मंदिर की स्थापना के साथ ही अखंड ज्योत लगभग 300 सालों से लगातार जल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

त्रिपोलिया मंदिर अलवर तक कैसे पहुँचें?

मंदिर का स्थान: त्रिपोलिया मंदिर राजस्थान के अलवर शहर में त्रिपोलिया बाजार में स्थित है।

Tripolia Temple Alwar Google Map Location:

मंदिर तक पहुंचने का विकल्प इस प्रकार है:

  • हवाई मार्ग: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंदिर से लगभग 150 से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हवाई अड्डे से आप टैक्सी, बस या अन्य स्थानीय परिवहन का उपयोग करके अलवर शहर तक पहुँच सकते हैं। अलवर पहुंचने के बाद आप स्थानीय परिवहन से मंदिर तक पहुंच सकते है।
  • रेल मार्ग: मंदिर का नजदीकी रेलवे स्टेशन अलवर जंक्शन रेलवे स्टेशन मंदिर से लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर है। रेलवे स्टेशन से आप ऑटो, टैक्सी या अन्य स्थानीय परिवहन का उपयोग करके मंदिर तक पहुँच सकते हैं।
  • सड़क मार्ग: मंदिर अलवर बस स्टैंड से लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर है। आप टैक्सी, बस, या अन्य सड़क परिवहन सेवाएँ लेकर मंदिर तक पहुँच सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now